गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वज्रपात से तीन की मौत, कई घायल

नवादा : बिहार में नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के आजमपुर में वज्रपात की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बधार स्थित आम के बगीचे में आज दोपहर कुछ लोग मौजूद थे। तभी बारिश शुरू हो गयी। इस दौरान सभी एक बिजली केबिन जाकर छिप गए।

तभी वज्रपात की घटना हुई जिसकी चपेट में सात लोग आ गए। सूत्रों ने बताया कि हादसे में आनंदी सिंह के पुत्र मोनू कुमार (22 वर्ष), देवनारायण सिंह के पुत्र अजय कुमार (20 वर्ष) तथा अनिल झा (19 वर्ष) की मौत हो चुकी है। जबकि गौतम कुमार, सोनी कुमार, पवन कुमार और शिवम कुमार घायल हो गए हैं। घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *