गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

नवादा : बिहार में नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवादा सब्जी मंडी में काम के लिए चार मजदूर जा रहे थे, तभी सोभिया कृषि फार्म के समीप एक पिकअप वाहन ने रास्ता पूछा जिसे मजदूर बता रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को कुचल दिया।इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।
सूत्रो ने बताया कि मृतकों की पहचान कामाचक केवट नगर निवासी आकाश कुमार, नंदे चौहान, प्रहलाद कुमार के रूप में की गयी है। दुर्घटना में घायल पप्पू चौहान को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गया-नवादा पथ को जाम कर दिया। प्रशासनिक पहल के बाद जाम को हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *