भुवनेश्वर : ओडिशा में जाजपुर जिले के कपिलराहिसिना में गुरुवार को पाइपलाइन बिछाने का काम करते समय मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा ढह जाने से तीन श्रमिकों की दबने से मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में मृत लोग बिहार और तमिलनाडु के रहने वाले थे और वे यहां एक निर्माण कंपनी में काम पर लगे थे।
उन्होंने बताया कि काम करते समय मिट्टी का एक बड़ा ढेर ढह गया जिससे मजदूर उसके नीचे दब गये। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबे से श्रमिकों को निकाला और उन्हें जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि अन्य घायल श्रमिकों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
खुदाई करते वक्त मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत
