गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर के पलटने से तीन लोगों की मौत

राजगीर : बिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर के पानी भरे गड्ढे में पलट जाने से दो मजदूर समेत तीन लोगां की दबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गौढ़ापर सरमेरा-बिहटा मुख्य सड़क मार्ग पर ईट से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरे खड्ड में पलट गयी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक मुकेश कुमार और दो मजदूरों की दबकर मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *