गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में बाढ़ के पानी में तीन लोगों की डूबकर मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के सोनपुर, दरियापुर तथा गड़खा थाना क्षेत्र में शनिवार को बाढ़ के पानी में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित गोला नहर में डूबने से पहलेजा थाना क्षेत्र के शाहपुर दियारा निवासी योगेंद्र मलिक के पुत्र पिंटू कुमार (30) की मौत हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि दरियापुर थाना क्षेत्र के कोचवारा नहर में डूबने से कोचवारा गांव निवासी राम उग्रह राय (65)की मौत हो गई है। वहीं जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित चंवर में बाढ़ के पानी में डूबकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। तीनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *