गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को करीब बीस लाख रुपए मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। भागलपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित रंजन ने यहां बताया कि पश्चिम बंगाल से कुछ लोगों द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ को भागलपुर लाने की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अजय चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी माध्यम के सहयोग से मुजाहिदपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर पानी टंकी के पास आज सुबह तीन लोगों की तलाशी ली।

इस दौरान उनके पास से 800 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत बीस लाख रुपए आंकी गई है, जबकि पकड़े गए तस्करों की पहचान रोहित कुमार,दयानंद कुमार एवं वासुदेव कुमार के रुप में हुई है और तीनों जिले के बबरगंज तथा मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। श्री रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ शुरु कर दी गयी है और पश्चिम बंगाल एवं बिहार में उनके गिरोह के गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *