रांची : झारखंड के रांची जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सोनाहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में डायन विसाही के शक में तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई। घटना सूचना मिलते ही सोनाहातू थाने की पुलिस राणाडीह जंगल में शवों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस को शव बरामद नहीं हुआ है। घटना गुरुवार रात की है।
पुलिस को सूचना रविवार शाम ग्रामीणों ने दी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने आज बताया कि उन्हें भी घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को छानबीन का निर्देश दिया गया है। शव की बरामदगी के बाद ही मामले का पर्दाफाश हो सकेगा।
झारखंड में डायन विसाही के आरोप में तीन महिलाओं की हत्या
