गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

राजगीर : बिहार में नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक शुकवार की देर रात सदहा गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान चूहरचक गांव के समीप ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को बिहारशरीफ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के सदहा गांव निवासी राहुल कुमार, मुरारी कुमार और जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *