गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं की सफाई करने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत

गया : बिहार में गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कुएं की सफाई करने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चकसेव गांव में कुएं की सफाई करने के लिए एक युवक कुएं में उतरा था। इस दौरान उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसका दम घुटने लगा।यह देखकर दो अन्य युवक उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे,लेकिन उनका भी दम घुटने लगा। इस घटना में तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान ललन कुमार,चिंकू तिवारी और सुभाष कुमार के रूप में की गयी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *