गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक घायल

दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में दो बाइक के बीच हुयी टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
बेनीपुर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने सोमवार को यूनीवार्ता को बताया कि बेनीपुर से बिरौल जाने वाली राजकीय उच्च पथ संख्या 56 पर मलिया चौक के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गयी।एक अन्य युवक का इलाज चल रहा है।
श्री कुमार ने बताया कि मृतकों में दो युवक की पहचान हो गई है। इनमें बिरौल थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार यादव और कुशेस्वरस्थान थाना क्षेत्र निवासी सन्नी कुमार शामिल है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
इस बीच घटना के बाद स्थानीय लोगो ने बेनीपुर-बिरौल पथ को जाम कर दिया है। लोग मृतकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे है। घटनास्थल पर बहेड़ा थाना की पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *