गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आज का दिन नए सांस्कृतिक अनुष्ठान का दिन है

भोपाल : मोहन यादव ने भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत दिवस का आरंभ तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में साफ-सफाई तथा सेवा करने के बाद पूजा-अर्चना के साथ किया। यादव ने मानस प्रतिष्ठान में मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। देश के साथ-साथ संपूर्ण विश्व का वातावरण राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का दिन है। भगवान श्रीराम अयोध्या में भव्य और दिव्य गृह में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के माध्यम से देश एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की, एक नए पर्व की अंगड़ाई ले रहा है। मैं प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य पलों का साक्षी बनने ओरछा रहूँगा। वहां भगवान श्रीराम, राजा के रूप में विराजमान हैं। आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।
डॉ. यादव ने कहा कि हम सब कामना करें कि प्रभु राम सबको सद्बुद्धि प्रदान करें, इस अवसर के माध्यम से भारत अपनी अच्छाइयों को दुनिया में प्रदर्शित करें और मानवता की सेवा में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि दुनिया के जिन-जिन देशों में भारतवंशी विराजमान हैं, उन सभी देशों में वातावरण राममय हो गया है। इंग्लैंड की संसद का दृश्य तो देखते ही बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *