मुरैना : केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नवीन जिला पंचायत भवन में स्थापित किये 26 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का आज फीता काटकर उद्घाटन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह सोलर पावर संयंत्र हाईब्रिड कैपेक्स मॉडल का है। इसकी स्थापना पर जिला पंचायत ने 17.12 लाख रूपये व्यय किये हैं। यह संयंत्र 4 यूनिट प्रति किलो वॉट के मान से 14 यूनिट विद्युत प्रतिदिन जनरेट करेगा।
इस संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 3 हजार 100 यूनिट की विद्युत बचत देयक में होगी। संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 37 हजार यूनिट विद्युत जनरेट करेगा। इस पर प्रतिवर्ष ढ़ाई से तीन लाख रूपये की बचत होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती गुर्जर, उपाध्यक्ष बनावारी लाल धाकड़, पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज डंडौतिया, जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीर पटेल व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
