गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिल्म ‘लकीरें’ का ट्रेलर लॉन्च

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सामाजिक विरूपताओं को उकेरने वाली फिल्म ‘लकीरें‘ का ट्रेलर आज यहां राजभवन में लॉन्च किया और ट्रेलर का अवलोकन भी किया। राज्यपाल से फिल्म के कथानक को साझा करते हुए फिल्म निर्देशक, श्री दुर्गेश पाठक ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन तक सीमित नहीं है। वैवाहिक बलात्कार जैसे भयावह विषय पर बनी यह फिल्म विवाह के दायरे में सहमति और घरेलू हिंसा की जटिलताओं को प्रस्तुत कर रही है। यह फिल्म से कहीं अधिक है और सामाजिक बदलाव का आह्वान करती है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कथानक के विषय चयन की विशेष सराहना करते हुए फिल्म की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पटेल ने फिल्म यूनिट की टीम को ‘लोकहित के मुखर स्वर‘, ‘प्रतिबद्धता के पदचिह्न‘ और ‘डियर ड्रीम डू‘ पुस्तक प्रदान की। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता निर्देशक तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी टीम एवं फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले कलाकार, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ़ सुधीर महादेव बोबडे तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि ‘लकीरें‘ ए पावर टेल ऑफ जस्टिस एण्ड मैरिटल रेप आगामी 03 नवम्बर, 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्माण इमेज एण्ड क्रिएशन, बी0टी0सी0 मल्टीमीडिया और ब्लैकपर्ल मूवीज द्वारा किया गया है। फिल्म के कथानक को आशुतोष राणा, बिदिता बेग, टिया बाजपेयी, गौरव चोपड़ा, तथा अन्य कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से जीवंत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *