गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारी मात्रा में शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर पट्टी पूल पर बुलेरो वाहन पर लदी 518 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही दो कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर कोठी निवासी अमित कुमार तथा दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार निवासी विशाल कुमार के रूप मे की गयी। पूछताछ के बाद दोनों कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *