गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

50 हज़ार का ईनामी विकास यादव समेत दो अपराधी गिरफ्तार

सहरसा : बिहार में सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने 50 हज़ार के ईनामी विकास यादव समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि दिवाली एवं छठ पर्व के मौके पर कुख्यात अपराधी विकास यादव भवटीया गांव स्थित अपने घर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई एवं सौरबाजार थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर विकास यादव एवं उसके भाई कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि विकास यादव के विरूद्ध सहरसा एवं पूर्णिया जिला में कई कांड दर्ज है तथा कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव के विरूद्ध सहरसा एवं सुपौल में कई कांड दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *