बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय ज़िले के मटिहानी थाना क्षेत्र में रविवार को बिजली का करंट लगने से दो भाई की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शेरनिया गांव निवासी आदर्श कुमार (08) और आयुष कुमार (06) सुबह घर से घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बिजली के टूटे हुए तार के संपर्क में आ जाने से उनकी करंट लगने से मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।
बिजली का करंट लगने से दो की मौत
