जमुई : बिहार में जमुई,जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को पोखर में डूबकर दो बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चिनबेरिया गांव के पंडित टोला की तीन बच्ची पोखर के किनारे खेल रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने से तीनों बच्ची पोखर में गिर गयी। इस घटना में दो बच्ची की डूबकर मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान संजू कुमारी (11) और शिवानी कुमारी (14) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
