गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जदयू नेता हत्याकांड में छोटे भाई की पत्नी समेत दो गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता सुनील सिंह की हत्या के मामले में उनके छोटे भाई की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने रविवार को यहां बताया कि सिंह की हत्या के मामले में जांच के क्रम में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह और उसके (अंजली) भाई रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया है।
भारती ने बताया कि अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण जमीनी विवाद है। पूर्व से ही जमीन बेचने को लेकर परिवार में विवाद चला आ रहा था ।
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को जदयू नेता सुनील सिंह की गया के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सलेमपुर बहोरा बिगहा गांव में उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *