गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कार्पियो के पलटने से दो की मौत, 7 घायल

नवादा : बिहार में नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में स्कार्पियो के पलट जाने से दो बाराती की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि टिकोडीह गांव निवासी साहब उद्दीन उर्फ कल्लू के बड़े पुत्र वसीम की शादी शुक्रवार की अहले सुबह होनी थी। टिकोडीह से गुरुवार की रात जमुई के नीमा जाने के लिए बारात निकली थी। बाराती से भरी स्कार्पियो वंशाटांड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में स्कार्पियो पर सवार टिकोडीह गांव निवासी जमालुद्दीन शेख के 20 वर्षीय पुत्र समीर शेख एवं अली मोहम्मद के 22 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन की मौेके पर ही मौत हो गयी, जबकि सात अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया। घायलो को इसके बाद सदर अस्पताल नवादा से भी विम्स अस्पताल पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक युवक मोजाईद आलम की स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे पावापुरी से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *