गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिमला में भूस्खलन से दो की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहरी इलाके मेहली-जुन्गा रोड पर सोमवार की देर रात भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत हो गयी। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल रात करीब 01.00बजे मैहली-जुन्गा रोड पर एक क्रशर साइट के पास भूस्खलन हुआ, जिससे मजदूरों की झोपड़ियां ढह गई। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम ने आज सुबह बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत कुमार भारद्वाज, उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस, एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड और होम गार्ड के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव मलबे से निकाला। मृतकों की पहचान बिहार निवासी 34 वर्षीय राकेश और 36 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवार और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *