गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस व ट्रक के बीच भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज बस और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और करीब दस यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राहतगढ थाना क्षेत्र के एरण के पास आमने-सामने बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई है। इस घटना में शाहपुर सानौधा निवासी लक्षमण पटेल और दमोह के सिविल वार्ड निवासी राहुल राय की मौत हो गयी। दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए है तथा दस लोग सामान्य घायल है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्तपाल रवाना किया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *