गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नेपाल सीमा के समीप से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

सुपौल : सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी) ने बिहार के सुपौल जिले से लगे सीमा चौकी नरपटपट्टी ने भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंटआलोक कुमार ने बुधवार को यहां बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 221 (बांध संख्या 2070) के क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ शराब के बड़ी खेप की तस्करी होने वाली हैं । सूचना की पुष्टि करने के उपरांत तस्करों को पकड़ने के लिए एक नाका दल का गठन किया गया.
अधिकारी ने बताया कि कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा देखा गया कि दो व्यक्ति नदी के किनारे से अपने सर पर बोरी में कुछ समान लेकर आ रहे थे, पूर्व प्राप्त सूचना के आधार पर नाका दल द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की एवं सामान की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उनके पास पाये गए बोरियों में नेपाली शराब मिली । पूछताछ करने पर उन्होने नदी के किनारे छुपाकर कर रखे नेपाली शराब के बारे में बताया । तत्पश्चात हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की निशानदेही पर नाका दल द्वारा नदी के किनारे छुपाए गए नेपाली शराब दिलवाले की कुल 1800 बोतल को जब्त किया गया । जब्त की गई शराब तथा हिरासत में लिए व्यक्तियों को उत्पाद विभाग, भीमनगर, सुपौल बिहार के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *