गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भागलपुर में कुंआ में दम घुटने से दो लोगों की मौत

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में मंगलवार को कुंआ में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी।
भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी धनजंय कुमार ने यहां बताया कि पश्चिम टोला गांव के एक पुराने कुंआ में एक बकरी गिर गयी। बकरी को कुंआ से बाहर निकालने के लिये एक व्यक्ति अंदर घुसा और वह बेहोश हो गया। इसके बाद दूसरा व्यक्ति कुंआ के अंदर गया और वह भी बाहर नही आया।

दोनों लोगों को बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने कुंआ से बाहर निकाला और उन्हें शाहकुंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। श्री कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद सरफराज एवं मोहम्मद सद्दाम के रुप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *