गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में बच्ची समेत दो लोगों की डूबकर मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के कोपा एवं खैरा थाना क्षेत्र में पानी में डूबकर एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कोपा थाना क्षेत्र के मानसर गांव निवासी अंबिका प्रसाद की पुत्री स्नेहा कुमारी (10) खेलने के दौरान कुआं में गिर गई। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे कुआं से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया लाला टोला गांव निवासी मनजीत कुमार सिंह (34) शौच करने नहर के समीप गया था। हाथ-पैर धोने के दौरान नहर के गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। दोनों थाना की पुलिस अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *