गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पटना में शादी समारोह में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

पटना : बिहार में पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में शादी समारोह में दो लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर गांव निवासी टुन्नू सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ रोशन सिंह की शादी थी। शुक्रवार की शाम मलयपुर गांव से मुस्तफापुर गांव में बारात आयी थी। देर रात को कुछ अपराधी मौके पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित सिंह के चचेरा भाई गोल्डन सिंह और उसके बहनोई सर्वेन्द्र सिंह के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *