समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की गांव में रविवार को मिट्टी काटने के दौरान धसना गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के टेढ़ा मिल्की गांव में आज आंगन की निपाई के लिए कुछ महिलाएं पोखर से मिट्टी काट रही थी तभी अचानक मिट्टी का चट्टान सभी के शरीर पर जा गिरा। इस घटना में मिल्की गांव की 30 वर्षीय रेणु देवी एवं 17 वर्षीय मंजू कुमारी की दबकर घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अन्य दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी की हालत ठीक बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोटमार्टम के लिए भेज दिया है।
