गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देशी हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गया : बिहार में गया जिला पुलिस ने अवैध रूप से हथियारों की खरीद-बिक्री करने के मामले में अलीपुर थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर कई देशी हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) हिमांशु ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम बहादुर यादव बड़े पैमाने पर हथियारों की खरीद-बिक्री करता है। इस सूचना के आलोक में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कर रहे थे।
श्री हिमांशु ने बताया कि टीम ने अलीपुर थाना क्षेत्र के थानापुर गांव निवासी श्याम बहादुर यादव के घर पर छापामारी की, जहां से पुलिस ने चार देशी पिस्तौल और तीन अर्द्ध निर्मित पिस्तौल बरामद किये हैं वहीं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने मौके पर से चंदन कुमार और कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तर दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं श्याम बहादुर यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *