गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाले में गिरने से दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

मुंबई : उत्तरी मुंबई के उपनगर मलाड में गुरुवार को 15 फुट गहरे भूमिगत सीवर के चैंबर में गिरने से ठेका पर काम करने वाले दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक नागरिक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार घटना अंबुजवाड़ी में अब्दुल हमीद रोड पर मालवणी गेट नंबर आठ पर शाम साढ़े पांच बजे की घटित हुयी।
उन्होंने बताया, “तीन लोग एक भूमिगत नाली सीवर के चैंबर में गिर गए, जो एक ठेकेदार द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय से 15 फीट नीचे है। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और पास के अस्पताल ले गए, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।”
एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज केवट और बिकास केवट (20) के रूप में की गई है, जबकि रामलगन केवट (45) की हालत गंभीर है। वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव ने कहा कि स्थानीय मालवणी पुलिस थाने ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *