समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के निकट रविवार को सशस्त्र अपराधियों ने दो युवकोंं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गंगापुर गांव के निकट आज शाम को सशस्त्र अपराधियों ने दो युवकोंं की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक जिले के मोरबा रायटोली गांव के रहने वाले हैं।
इस बीच हत्या के विरोध में आक्रोशित लोग जिले के गंगापुर के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। मामले की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।
दो युवक की गोली मारकर हत्या
