नई दिल्ली : ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ऊबर और अडाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) ने गठबंधन करने की घोषणा की ताकि यात्रियों पर केंद्रित अभियानों के साथ राईड का सुगम अनुभव प्रदान किया जा सके।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इन अभियानों में मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, और जयपुर में स्थित भारत के मुख्य हवाई अड्डों पर सुविधाजनक जगहों पर साईनेज के साथ मौजूद ऊबर पिक अप ज़ोंस से ट्रिप बुक करने की सुविधा शामिल है।
इस साझेदारी द्वारा यात्रियों और ड्राईवरोंं को ऊबर प्लेटफॉर्म पर सुगम अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया गया है क्योंकि कोविड के बाद हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस साझेदारी के अंतर्गत ऊबर ने 2022 की गर्मियों के मौसम में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई के टर्मिनल 1 और 2 पर कैशलेस ऑपरेशन शुरू किया और यह एयरपोर्ट पर ड्राईवर पार्टनरों को कैशलेस ऑपरेशन की सुविधा देने वाली पहली राईडशेयरिंग कंपनी बन गई। अब उन्हें कैश में भुगतान किए बिना एयरपोर्ट्स में प्रवेश कर राईडरों को पिकअप करने के लिए ऑटोमैटिक पार्किंग स्टैंप मिलते हैं, जिससे उनकी ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ती है।
अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, और जयपुर हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों को अब टर्मिनल के अंदर और बाहर कियोस्क दिखाई देंगे, जहां से वो ऊबर और ऊबर पिकअप ज़ोंस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, ताकि वे सुगमता से आगे का सफर कर सकें। ड्राईवरों को पार्किंग में समर्पित क्षेत्र और कैशलेस भुगतान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इन हवाई अड्डों पर यात्रियों को ऊबर पिकअप ज़ोंस की ओर का रास्ता बताने और ड्राईवर पार्टनरों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए साईनेज लगाए जाएंगे।
ऊबर का अडाणी एयरपोर्ट्स के साथ गठबंधन
