गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 26वें दिन पहुंचा

हिसार : हरियाणा के हिसार में लघु सचिवालय के सामने संयुक्त किसान मोर्चा का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 26वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने की एवं संचालन जसवीर डाया ने किया। जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी को हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जोरदार ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

हजारों किसानों ने अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों के साथ रैली में भाग लिया। मोर्चा ने सभी किसानों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार व प्रशासन ने सात फरवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी तो आठ फरवरी को हिसार- राजगढ़ रोड हाइवे पर अनिश्चितकाल के लिए पक्का धरना लगा दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *