गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोकसभा चुनाव में यूपी की भूमिका होगी निर्णायक

लखनऊ : अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश ही लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा। पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिश और षडयंत्रों से सतर्क और मतदान के साथ सावधान रहने की जरुरत है।
यादव ने कहा कि भाजपा चंदा वसूली और चंदा चोरी में बेनकाब हो चुकी है। इसी तरह भाजपा ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली दवा कम्पनी तक से चंदा वसूली की है। चंदा वसूली की पोल खुल जाने से बौखलाई भाजपा विपक्ष पर हमलावर है। देश की भोली भाली जनता को पता ही नहीं चला कि वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूली कर ली गई। भाजपा विपक्षियों के अब कुछ एकाउण्ट सीज कर रही है क्योंकि उसकी चंदा वसूली और चंदा चोरी उजागर हो गयी है।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हटेगी तो देश में लोकतंत्र बचेगा। भाजपा हारेगी तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी, किसानों को उनकी फसल की एमएसपी मिलेगी। किसान, व्यापारियों, छात्र-नौजवानों, बहन-बेटियों का सम्मान बचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *