गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीतापुर में शातिर बदमाश गिरफ्तार

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रहीमाबाद पुल पर खैराबाद पुलिस एवं एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोका गया तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर फायरिंग करता हुआ बाग की तरफ भाग निकला। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और धर दबोचा गया।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान 25 हजार रुपये के इनामी विनोद के तौर पर की गयी है। बाराबंकी जिला निवासी बदमाश पर लगभग 11 अभियोग दर्ज है। इसे घायल अवस्था में उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *