गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विपक्षी एकजुटता के लिए सबकी सहमति का है इंतजार

पटना : नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों से अगला लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने की अपील करते हुए आज कहा कि कई क्षेत्रीय पार्टियां एकजुट होना चाहती है और वह (कुमार को) सबकी सहमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कुमार ने बुधवार को सम्राट अशोक की जयंती पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ यहां अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के सवाल पर कहा, “कोर्ट के फैसले पर हम कभी नहीं बोलते हैं।

जब किसी पर मुकदमा भी होता है तो हम टिप्पणी नहीं करते हैं। हमारे ऊपर भी लोग कमेंट करते हैं तो भी हम कुछ नहीं बोलते हैं। कोर्ट के फैसले पर ऊपर के भी कोर्ट में जाने का अधिकार है। हम पिछले 17 वर्षों से यहां सरकार में हैं, कोई भी जांच चलता है तो उसमें हम हस्तक्षेप नहीं करते हैं लेकिन इन सब चीजों पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता उनकी इच्छा है। इसका वह इंतजार कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ आयें और वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ें। इस सिलसिले में हम दिल्ली जाकर लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रीय पार्टियां भी एकजुट होना चाहती हैं। सभी लोगों की सहमति की वह प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *