गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या

बाढ़। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार की सुबह वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 के पार्षद परमानंद सिन्हा (55) सुबह बाजार समिति किसी काम के सिलसिले में गये थे। इस दौरान अपराधियों ने वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *