गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में बारिश के बाद मौसम में सुधार

श्रीनगर : कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को बारिश होने के बाद गुरुवार को मौसम में सुधार हुआ और तापमान में गिरावट आयी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा जबकि शुक्रवार सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात के आसार हैं। इसके साथ ही 11 से 12 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात हो सकती है। वहीं 13-15 अप्रैल के दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने किसानों को 05 अप्रैल के दिन काे छोड़कर कृषि कार्य फिर से शुरू करने की सलाह दी है। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और सामान्य गतिविधियां बाधित हुईं।
राजधानी श्रीनगर में बुधवार की देर रात न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा ,जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *