गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2024 में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे : लालू

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सभी विपक्षी दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए आज कहा कि भाजपा सबसे बड़ी दुश्मन है और उसे वर्ष 2024 में देश से उखाड़ फेकना है।
श्री यादव ने बुधवार को यहां राजद की राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी विचारधारा पर मजबूती से कायम हूं। कई राजनीति दलों ने भाजपा के साथ समझौता कर घुटने टेक दिए लेकिन न मैं झुका और न ही कभी झुकुंगा। भाजपा हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। यदि मैं झुक जाता तो मुझे इतने दिन जेल में नही रहना पड़ता। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।”
राजद अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर कहा कि श्री शाह के मन में कुछ तो काला है इसलिए सभी को चौकन्ना रहना है। ये लोग मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करके उन्माद फैलाते हैं। मस्जिद पर भगवा झंडा फहराकर समाज में तनाव उत्पन्न करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादों को स्मरण कराते हुए कहा कि सबका खाता खोलवा दिए। बोले थे कि विदेश से काला धान लाकर सबके खाते में पैसा भेजेंगे। कालाधन आया, खाते में पैसा आया। मोदी सरकार ने तो युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार तक खत्म कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *