गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार से कुचलकर महिला की मौत, चालक घायल

सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध पर पिपराहीपट्टी गांव के समीप आज तेज रफ्तार कार से कुचलकर एक महिला महिला की मौत हो गई तथा चालक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि तेज रफ्तार कार ने 45 वर्षीय रानी देवी को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, कार के तीस फुट नीचे गड्ढे में जा गिरने से चालक भी घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल महिला और घायल कार चालक को सरायगढ़ प्राथमिक उप केन्द्र में इलाज के भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान घायल महिला रानी देवी की मौत हो गई जबकि कार चालक का इलाज चल रहा है । सूत्रों ने बताया कि कार चालक कहां का रहने वाला है इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है तथा मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *