गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 ट्रेन से कटकर महिला की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन के समीप बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छपरा कचहरी स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी मृतक महिला की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के रौजा पोखरा मोहल्ला निवासी स्व बिहारी राम की पत्नी सुरतिया देवी (72) के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *