गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि इनई ब्रह्मस्थान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी अपने पुत्र शैलेन्द्र सिंह के साथ बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल से रिविलगंज से अपने घर आ रही थी। इसी दौरान इनई गांव स्थित नदी पुल के समीप ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।इस घटना में सविता देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *