छपरा : बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की देर रात धनौती गांव निवासी महेश राय की 50 वर्षीय पत्नी छाठो देवी को विषैले सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन छाठो देवी को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। इलाज के दौरान छाठो देवी की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव को परिजनों को सौंप दिया है।
