गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी विक्रम राय की पुत्री रिंकू देवी (22) की शादी वर्ष 2022 में इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी मुकेश राय से हुई थी। विवाह के बाद से ही रिंकू के ससुराल वालों के द्वारा हमेशा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसके अतिरिक्त मुकेश का अवैध सम्बन्ध भी अपनी भाभी के साथ था,जिसका रिंकू देवी विरोध करती थी। मुकेश उसकी भाभी और ससुराल वालों ने मिलकर रिंकू की हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि रिंकू देवी के मायके वालों ने घटना की जानकारी इसुआपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। रिंकू देवी के ससुराल वाले फरार हो गये हैं।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *