छपरा : बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के डेरनी थाना क्षेत्र निवासी मृतका पुष्पा देवी (25) के पिता ने जलालपुर थाने में पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपने पुत्री पुष्पा की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व ककरहट बड़का गांव निवासी दिनेश साह से की थी।उनका दामाद बाहर काम करता है।
आज सूचना मिली कि उनकी पुत्री के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।जब वे अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचे तो अपनी पुत्री के शव को छत से लटका पाया।सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
