गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में महिला की गोली मारकर हत्या

छपरा : बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने बिचला तेलपा मुहल्ला निवासी सनोज कुमार के घर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने सनोज कुमार की 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद आज शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *