गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झाड़ी से महिला का शव बरामद

छपरा : बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में सोमवार को झाड़ी से महिला का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदपुर गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी मोना देवी (25) की हत्या करने उसके ससुराल वालों ने करने के बाद शव का‌ अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। जिसकी जानकारी जब मृतका के मायके वालों को मिली तो उसने मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो अंतिम संस्कार करने जा रहे सभी लोग शव‌ को झाड़ी में फेंककर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले में मृतका के मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *