छपरा : बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को एक महिला का शव झाड़ी से बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फरीदपुर गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी मोना देवी (25) की हत्या करने उसके ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस बात की जानकारी जब मृतका के मायके वालों को मिली तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अंतिम संस्कार करने जा रहे सभी लोग शव को झाड़ी में फेंककर फरार हो । सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतका के मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
