छपरा : बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के तरैया थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद ब्रजेश सिंह उर्फ ढ़ेला सिंह का पुत्र कुणाल सिंह मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में भोजपुर जिला जा रहा था। एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने सुनसान स्थान पर कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस उक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाल कर घटना में शामिल अपराधी की पहचान कर रही है।
युवक की गोली मारकर हत्या
