पटना : बिहार के पटना जिले में बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में हथियारबंद अपराधियों ने आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सिमरी गांव के विक्की कुमार (26) को अपराधियों ने फोन कर जमीन मापी करने के बहाने घर से बुलाया और खेत में ले जाकर गोली मार दी। इस घटना में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
