समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गोराई बलहा गांव मे अपराधियों ने आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के बलहा गांव निवासी अनिकेत ठाकुर (22) अपने दोस्तों के घर जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायलावस्था में पटना के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस सम्बंध में जिले के चकमेहसी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
युवक की गोली मारकर हत्या
