गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की गोली मारकर हत्या

सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पूर्वी कोसी तटबंध पर बने सड़क मार्ग पर खखई गांव के समीप अपराधियों ने रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *